आज का वेद मंत्र 🚩

 🕉️🙏ओ३म् सादर नमस्ते जी 🙏🕉️

🌷🍃 आपका दिन शुभ हो 🍃🌷


दिनांक  - -    २४ अगस्त २०२२ ईस्वी 

 

दिन  - -  बुधवार 


  🌘 तिथि - - -  द्वादशी  ( ८:३० तक तत्पश्चात त्रयोदशी )



🪐 नक्षत्र -  -  पुनर्वसु ( १३:३९ तक तत्पश्चात पुष्य )


पक्ष  - - कृष्ण


 मास  - -   भाद्रपद 


ऋतु  - -  वर्षा 

,  

सूर्य  - -  दक्षिणायन


🌞 सूर्योदय  - - दिल्ली में प्रातः ५:५५ पर


🌞 सूर्यास्त  - -  १८:५२ पर 


🌘 चन्द्रोदय  - -  २७:४५+  पर 


🌘चन्द्रास्त  - -  १७:१९ पर


सृष्टि संवत्  - - १,९६,०८,५३,१२३


कलयुगाब्द  - - ५१२३


विक्रम संवत्  - - २०७९


शक संवत्  - - १९४४


दयानंदाब्द  - - १९८


🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀


 🚩‼️ओ३म्‼️🚩


   🔥शायद सदियों से एक वाक्य प्रचलित है। किस्मत का लिखा मिटाया नहीं जा सकता।

इसी को आधार मान कर ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां तथा सिर्फ किस्मत या भाग्य पर निर्भरता व्यक्ति में व्यर्थ की आशंका भय, निराशा और तनाव ही पैदा करता है। जिसकी वजह से दिमाग में नकारात्मक विचार ही आते हैं जो भीतर की ऊर्जा को और कमजोर ही करते हैं।


   याद रखिये व्यक्ति अपना भाग्य खुद बनाता है और यह मुमकिन होता है सही दिशा मे परिश्रम और प्रयास करने से। किस्मत हर किसी को मौका देती है, मौका चूक जाने पर व्यक्ति उस चीज का लाभ नहीं ले पाता। यह ध्यान देने की बात है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी जो व्यक्ति सफल नहीं हो पाता इसके लिए उसकी किस्मत दोषी नहीं है। अपितु कुछ न कुछ कमी जरूर है जो वह अपने गुणों का सही उपयोग नहीं कर पा रहा है। 

किस्मत बहुत कुछ व्यक्ति के व्यवहार व उसके विचारों पर भी निर्भर है जो उसका जीवन बना सकते हैं तो बिगाड़ भी सकते हैं। 


    ऐसे व्यक्ति को अपनी किस्मत को दोष देने के बजाय पुरुषार्थ को महत्व देना होगा। हमारे आज के किये गए कर्म ही कल की दिशा को तय करते हैं। वास्तव में देखा जाय तो बिना मेहनत और प्रयास के कुछ भी सम्भव नही है।

संस्कृति की ये पंक्तियां हम सभी ने स्कूल के दिनों में पढ़ी होंगी। ये उक्ति पुरानी जरूर है लेकिन इसका महत्व आज भी उतना ही है, जितना की एक हजार साल पहले था।


   उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः॥


  अर्थात जिस प्रकार सोते हुए शेर के मुख में खुद मृग प्रवेश नही करता, शेर को उसके लिए मेहनत कर के शिकार करना पड़ता है। ठीक इसी तरह कोई भी कार्य कड़े मेहनत से ही पूरा होता है, सिर्फ सोचने भर से नहीं।

संस्कृत की ये पंक्तियां कर्म को किस्मत से अधिक महत्वपूर्ण बनाती हैं।


  हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो भाग्य का रोना रोते रहते हैं और कठिन परिश्रम नहीं करते। किसी काम में सफल होने के लिए जरूरी प्रयास नहीं करते, शायद ऐसे ही व्यक्तियों के लिए ये पंक्तिया लिखी गई हैं। लोग भाग्य और परिश्रम को अलग -अलग मानते हैं। इसीलिए ऐसी कहावत कहते फिरते हैं कि भाग्य में होगा तो सब कुछ मिल जाएगा और भाग्य में नहीं तो कुछ भी नहीं मिलेगा। 


   ऐसे लोग किसी कार्य में परिश्रम करने से ज्यादा भाग्य के बारे में सोचते रहते हैं। उनको लगता है कि जब किस्मत पलटेगी तो उनकी जिंदगी एकाएक पलट जाएगी। लेकिन सच्चाई तो यह है कि ऐसे लोगें का आधा समय तो किस्मत के बारे में सोचने में ही निकल जाता है। जबकि मेहनत करने वाला व्यक्ति लगन के साथ परिश्रम करने से आगे निकल जाता है। इसलिए  सारे अंधविश्वास छोड़कर आलस्य का त्याग करें व जिस लक्ष्य को पाना चाहते हैं उसके लिए जी जान से आज से ही जुट जाएं। 


🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁


🕉️🚩 आज का वेद मंत्र 🚩🕉️


🔥ओ३म् एकयास्तुवत प्रजाऽ अधीयन्त प्रजापतिरधिपतिरासीत्। तिसृभिरस्तुवत ब्रह्मासृज्यत ब्रह्मणस्पतिरधिपतिरासीत्। 

पञ्चभिरस्तुवत भूतान्यसृज्यन्त भूतानां पतिरधिपतिरासीत्। 

सप्तभिरस्तुवत सप्तऽ ऋषयोऽसृज्यन्त धाताधिपतिरासीत्॥ यजुर्वेद १४-२८॥


🌷इस ब्रह्मांड के निर्माता ईश्वर है। वो ही तो है जिन्होंने हमारी आत्मा को मनुष्य शरीर दिया है। उनकी स्तुति एक वाणी से करे। उन्होंने हमारे जीवन को चलाने और मुक्ति प्राप्त करने के लिए  सर्वश्रेष्ठ ज्ञान, वेद दिये। उस ईश्वर ने पांच महाभूत- पृथ्वी, जल, तेज, वायु आकाश बनाऐ। जिससे समस्त प्रकृति का निर्माण हुआ। मानव शरीर भी प्रकृति का एक अंश है। हमें उसकी स्तुति पांच (शरीर, मन, बुद्धि ,स्मृति, चेतना) से करनी चाहिए। ईश्वर ने सप्त ऋषय - दो कान, दो नासिका, दो आंख और एक मुख बनाए। इन सप्त ऋषय से भूतों का मनुष्य ज्ञान प्राप्त करे और उनमें उस रचीयता के महत्व के दर्शन करे। वह सब को धारण करने वाला है। वह सब का स्वामी है ।हमें उसकी स्तुति करनी चाहिये। 


🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁


🔥विश्व के एकमात्र वैदिक  पञ्चाङ्ग के अनुसार👇

===================


 🙏 🕉🚩आज का संकल्प पाठ🕉🚩🙏


(सृष्ट्यादिसंवत्-संवत्सर-अयन-ऋतु-मास-तिथि -नक्षत्र-लग्न-मुहूर्त)       🔮🚨💧🚨 🔮


ओ३म् तत्सत् श्रीब्रह्मणो द्वितीये परार्द्धे श्रीश्वेतवाराहकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे 【एकवृन्द-षण्णवतिकोटि-अष्टलक्ष-त्रिपञ्चाशत्सहस्र- त्रिविंशत्युत्तरशततमे ( १,९६,०८,५३,१२३ ) सृष्ट्यब्दे】【 नवसप्तत्युत्तर-द्विसहस्रतमे ( २०७९ ) वैक्रमाब्दे 】 【 अष्टनवत्यधिकशततमे ( १९८ ) दयानन्दाब्दे, नल-संवत्सरे,  रवि- दक्षिणयाने वर्षा -ऋतौ, भाद्रपद -मासे , कृष्ण   - पक्षे, -  द्वादश्यां - तिथौ,  - पुनर्वसु  नक्षत्रे, बुधवासरे तदनुसार  २४ अगस्त, २०२२ ईस्वी , शिव -मुहूर्ते, भूर्लोके जम्बूद्वीपे भारतवर्षे भरतखण्डे 

आर्यावर्तान्तर्गते.....प्रदेशे.... जनपदे...नगरे... गोत्रोत्पन्न....श्रीमान .( पितामह)... (पिता)...पुत्रोऽहम् ( स्वयं का नाम)...अद्य प्रातः कालीन वेलायाम् सुख शांति समृद्धि हितार्थ,  आत्मकल्याणार्थ, रोग, शोक, निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे


🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀

Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।