* सुंदरता एवं शिक्षा किस आधार पर माननी चाहिए? और सम्मान किस आधार पर देना चाहिए

         


 


 


 


 


 


 


   


* सुंदरता एवं शिक्षा किस आधार पर माननी चाहिए? और सम्मान किस आधार पर देना चाहिए
           प्रायः लोग किसी व्यक्ति की गोरी चमड़ी को देखकर, उसको सुंदर मानते हैं। यदि किसी व्यक्ति की चमड़ी भले ही गोरी हो, परंतु भावनाएँ अच्छी न हों,  संकुचित भावनाएं हों, उस की भावनाओं में पक्षपात हो, अन्याय हो, क्रूरता हो, तो क्या वह व्यक्ति सुंदर माना जाए? नहीं। उसे सुंदर नहीं मानना चाहिए। इसलिए व्यक्ति की वास्तविक सुंदरता गोरे रंग की चमड़ी से नहीं होती, बल्कि उसकी उत्तम एवं शुद्ध भावनाओं से होती है। तो जिसकी भावनाएं शुद्ध हों, पक्षपात रहित हों, ऐसे व्यक्ति को ही वास्तविक रूप से सुंदर मानना चाहिए।
       कोई व्यक्ति शिक्षित है या नहीं है, इस बात का निर्णय प्रायः लोग उसके परीक्षा में प्राप्त अंकों से करते हैं। अर्थात जिसके 98 /  99 प्रतिशत अंक होते हैं, उसे बड़ा शिक्षित मानते हैं। उसके व्यवहार में भले ही बुद्धिमत्ता और उत्तमता हो या न हो। तो इस प्रकार से किसी को प्राप्त अंकों के आधार पर शिक्षित मानना, यह कोई शिक्षा की उचित कसौटी नहीं है। असली शिक्षित व्यक्ति तो वही है,  जिसमें बुद्धिमत्ता हो, दूरदर्शिता हो, जिसका व्यवहार उत्तम हो। झूठ छल कपट धोखा बेईमानी आदि दुष्टाचरणों से रहित हो। जो न्याय पूर्वक सबके साथ प्रेमपूर्वक सुमधुर व्यवहार करता हो। किसी का मजाक न उड़ाए,  खिल्ली न उड़ाए, ऐसे आचार विचार का हो, वही वास्तव में शिक्षित है।
         इसी प्रकार से आजकल समाज में एक दूसरे को जो सम्मान दिया जाता है, उसका आधार प्रायः धन संपत्ति को माना जाता है। जिसके पास धन संपत्ति बहुत अधिक है, उसी को बहुत अधिक सम्मान दिया जाता है। चाहे उसमें अच्छे गुण हों या न हों। 
यह कसौटी भी ठीक नहीं है। *वास्तव में सम्मान किस आधार पर देना चाहिए
 जिस व्यक्ति में सेवा परोपकार दान दया निष्कामता, सत्यवादिता नम्रता इत्यादि गुण हों। इन गुणों को धारण करने वाले व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए।*
       इस प्रकार से यदि समाज के लोग इन कसौटियों पर कस कर के किसी को सुंदर एवं  शिक्षित मानें, और उत्तम गुणों के आधार पर उसे सम्मानित करें, तो यह संसार स्वर्ग बन सकता है।
 - स्वामी विवेकानंद परिव्राजक 














samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage


rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app        














Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।