जीवन में सफल होना हो, तो अपनी सहनशक्ति बढ़ाएं।

 



 


 


 


 


जीवन में सफल होना हो, तो अपनी सहनशक्ति बढ़ाएं।
      कठिनाइयां किसके जीवन में नहीं आती? सबके जीवन में आती हैं। जब व्यक्ति के सामने कठिनाई आती है, तो वह घबराने लगता है। घबराहट से दुख उत्पन्न होता है। दुख भोगना कोई भी नहीं चाहता। 
         परंतु यह संसार है। संसार का अनुभव यह है,  कि जो भी व्यक्ति यहां संसार में जन्म लेता है, वह दुख से बच नहीं सकता। चपरासी से लेकर राष्ट्रपति तक सबके सामने कठिनाइयां आती हैं। सबकी परिस्थितियां  अलग-अलग हैं। सबकी समस्याएं अलग-अलग हैं। ऐसा नहीं है, कि किसी के जीवन में समस्याएं हों,  और किसी के जीवन में एक भी समस्या न हो। समस्याएं अलग-अलग प्रकार की हैं। तो समस्याओं से खाली कोई भी नहीं है। 
समस्याओं  से संघर्ष करना पड़ता है। उनसे लड़ना पड़ता है। बहुत कुछ सहन करना पड़ता है। 
           जो व्यक्ति सहनशील होता है, वह समस्याओं को, कठिनाइयों को पार कर जाता है। उसके जीवन में आनंद उत्साह प्रसन्नता होती है। और जो कठिनाइयों से संघर्ष नहीं करता, लड़ता नहीं। उन्हें जीतता नहीं, वह जीवन में स्वयं हार जाता है।      
      इसलिए अपने मित्रों संबंधियों विद्वानों व अन्य समर्थ व्यक्तियों से सहायता लें। अपनी सहनशक्ति बढ़ाएं, कठिनाइयों से संघर्ष करें। उनको जीतें, और आनंद से जिएं। जिसके जीवन में पर्याप्त सहनशक्ति है, वह कभी हार नहीं सकता। वह सदा जीतता ही है।





  sarvjatiy parichay samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage

rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app     





Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।