कर्म से पूर्व एक बार
कर्म से पूर्व एक बार
जहाँ से समस्त ऐश्वर्य, धन, संपत्ति, ज्ञान, आनंद, बल श्री सौंदर्य, सामर्थ्य आता है, हाँ! वही है ईश्वर, उसी का नाम ईश्वर है, उसी को जानो, मानो, ध्यानो, उसी को प्रतिक्षण अनुभव करो, जो भी कर्म करो मन में कर्म करने से पूर्व मात्र एक यह विचार लाओ- मेरे प्रभु मुझसे खुश होंगे या नहीं,
बस मात्र इतने से विचार से हमेशा निष्पाप बने रहोगे,
यह छोटी सी नहीं विचारने की भूल आज हम सबसे हो रही है इसी को सुधार लें तो संसार तो सँवरा ही हुआ है परमात्मा के द्वारा।।
यह जो भी गंदगी, अव्यवस्था, उपद्रव लड़ाई- झगड़े,अशांति, खून-खराबा दिख रहा है वह हमारी ही अपनी कमाई है, हम ही जिम्मेवार हैं, जिसका परिणाम आज सर्वत्र दिखाई दे रहा है।
आओ कर्म से पूर्व मिलकर विचार करें- मेरे प्रभु मुझसे खुश होंगे या नहीं
आप देखोगे महक उठेगा यह संसार
एकदम खुशबूदार
जहाँ सुख शांति की ही बयार
विमल हो अनुभव में लाओ बस वह सर्वेश्वर सर्वाधार
कर्म से पूर्व एक बार,
बस एक बार
-आचार्या विमलेश बंसल आर्या
sarvjatiy parichay samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage
rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app