शुभ शुभ कर्म कमा इंसान,होगा जीवन का कल्याण

शुभ शुभ कर्म कमा इंसान,होगा जीवन का कल्याण ।
होगा  जीवन  का  कल्याण , गोद बिठाएंगे भगवान।।


शाम सवेरे श्रद्धा से , ईश्वर के भजन को गाओ;
प्यार करो छोटो से और वृद्धो को शीश नवाओ।
योगाभ्यास करो रोजाना , विकसित होंगे प्राण।।
शुभ शुभ कर्म कमा इंसान...


झूँठ बोलकर कभी न कोई, सच्ची इज्जत पाता;
सत्यमार्ग पर जो भी चलता पुण्य कमाता जाता।
सदा सत्य बोलो और मानो सत्य ही धर्म महान।।
शुभ शुभ कर्म कमा इंसान...


मद्य  माँस  से  दूरी रखकर दया धर्म को जानो;
परमपिता की सब संताने सबको अपना मानो।
पर उपकार में धन को लगाओ वरना पाप समान।।
शुभ शुभ कर्म कमा इंसान...


ओम से प्रीति वेद की रीति, सदा हृदय में रखना;
सुंदर कर्म के मीठे फल का स्वाद सदा ही चखना।
वैदिक पथ पर चल 'हित' मोक्ष दिलाएंगे भगवान।
शुभ शुभ कर्म कमा इंसान...


Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

वर-वधू को आशीर्वाद (गीत)