हमारे वेद : जानने योग्य बातें...
हमारे वेद : जानने योग्य बातें...
वेद किसे कहते है ?
ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।
वेद ज्ञान किसने दिया ?
ईश्वर ने दिया।
ईश्वर ने वेद ज्ञान कब दिया ?
ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद ज्ञान दिया।
ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?
मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए।
वेद कितने है ?
चार प्रकार के ।
1. ऋग्वेद
2. यजुर्वेद
3. सामवेद
4. अथर्ववेद
वेदों के ब्राह्मण कौन है ?
वेद ब्राह्मण
1. ऋग्वेद - ऐतरेय
2. यजुर्वेद - शतपथ
3. सामवेद - तांड्य
4. अथर्ववेद - गोपथ
वेदों के उपवेद कितने है ?
वेदों के चार उप वेद है ।
वेद उपवेद
1. ऋग्वेद - आयुर्वेद
2. यजुर्वेद - धनुर्वेद
3. सामवेद - गंधर्ववेद
4. अथर्ववेद - अर्थवेद
वेदों के अंग कितने होते है ?
वेदों के छः अंग होते है ।
1. शिक्षा
2. कल्प
3. निरूक्त
4. व्याकरण
5. छंद
6. ज्योतिष
वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?
वेदों का ज्ञान चार ऋषियों को दिया ।
वेद ऋषि
1. ऋग्वेद - अग्नि
2. यजुर्वेद - वायु
3. सामवेद - आदित्य
4. अथर्ववेद - अंगिरा
वेदों का ज्ञान ईश्वर ने कैसे दिया ?
वेदों का ज्ञान ऋषियों को समाधि की अवस्था में दिया ।
वेदों में कैसे ज्ञान है ?
वेदों मै सत्य विद्याओं का ज्ञान विज्ञान है
वेदो के विषय कौन कौन से हैं ?
वेदों के चार विषय है।
वेद विषय
1. ऋग्वेद - ज्ञान
2. यजुर्वेद - कर्म
3. सामवेद - उपासना
4. अथर्ववेद - विज्ञान
किस वेद में क्या है ?
ऋग्वेद में...
1. मंडल - 10
2. अष्टक - 08
3. सूक्त - 1028
4. अनुवाक - 85
5. ऋचाएं - 10589
यजुर्वेद में...
1. अध्याय - 40
2. मंत्र - 1975
सामवेद में...
1. आरचिक - 06
2. अध्याय - 06
3. ऋचाएं - 1875
अथर्ववेद में...
1. कांड - 20
2. सूक्त - 731
3. मंत्र - 5977
वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ?
मनुष्य मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।
क्या वेदों में मूर्तिपूजा का विधान है ?
मूर्ति पूजा का विधान बिलकुल नहीं।
क्या वेदों में अवतारवाद का प्रमाण है ?
वेदों मै अवतारवाद का प्रमाण नहीं है।
सबसे बड़ा वेद कौनसा है ?
सबसे बड़ा वेद ऋग्वेद है।
वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व ।
वेद के सहायक दर्शन शास्त्र(उपअंग) कितने हैं और लेखकों का क्या नाम है ?
1. न्याय दर्शन : गौतम मुनि
2. वैशेषिक दर्शन : कणाद मुनि
3. योगदर्शन : पतंजलि मुनि
4. मीमांसा दर्शन : जैमिनी मुनि
5. सांख्य दर्शन : कपिल मुनि
6. वेदांत दर्शन : व्यास मुनि
शास्त्रों के विषय क्या है ?
आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, जगत की उत्पत्ति, मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक ज्ञान विज्ञान आदि।
प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?
प्रामाणिक उपनिषदे केवल ग्यारह है।
उपनिषदों के नाम बतावे ?
01. ईश ( ईशावास्य )
02. केन
03. कठ
04. प्रश्न
05. मुंडक
06. मांडू
07. ऐतरेय
08. तैत्तिरीय
09. छांदोग्य
10. वृहदारण्यक
11. श्वेताश्वतर ।
उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?
उपनिषदों के विषय वेदों से लिए गए है !
चार वर्ण कौन कौन से होते हैं ?
1. ब्राह्मण
2. क्षत्रिय
3. वैश्य
4. शूद्र
जो कर्म आधारित हैं|
चार युग कोन कोनसे होते है और कितने वर्षों के ?
1. सतयुग : 17,28000 वर्षों का है।
2. त्रेतायुग : 12,96000 वर्षों का है।
3. द्वापरयुग : 8,64000 वर्षों का है।
4. कलयुग : 4,32000 वर्षों का है।
कलयुग के 4,976 वर्षों का भोग हो चुका है अभी 4,27,024 वर्षों का भोग होना बाकी है।
पंच महायज्ञ कोन कोनसे होते है ?
1. ब्रह्म यज्ञ
2. देव यज्ञ
3. पितृ यज्ञ
4. बलिवैश्वदेव यज्ञ
5. अतिथि यज्ञ
स्वर्ग और नरक कहां है ?
स्वर्ग : जहाँ सुख है।
नरक : जहाँ दुःख है।
जयतु वैदिक विज्ञान...
जयतु सनातन वैदिक धर्म...
वैदिक धर्म...विश्व धर्म...