वो घटाता अपना मान,

 वो घटाता अपना मान, 
 करना ऐसा कुछ काम-
 दे सभी आपको सम्मान।


अभिमान उन्नति को रोकता, 
कम होती सोचने की क्षमता, 
जिसे ज्ञान का अहंकार नहीं - 
वो जीवन में आगे बढ़ सकता। 


ज्ञान का अभिमान करता, 
दुसरों को जो नीचा दिखता , 
औरों को तुच्छ समझ कर - 
जो झुकता नहीं टूट जाता। 
 
समुंदर के पास रत्न भंडार, 
 नहीं करता कभी अहंकार, 
छोटी नदियों का जल लेता - 
रहता शांत शीतल सरोबार। 


हमे है अपने देश पर अभिमान, 
तिरंगा है हमारे हिंद की शान, 
हिन्दी भाषा को महत्व दिलाना - 
यही है हम सबका अरमान।


 


Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।