प्रेमस्वरुप श्रीकृष्ण




       जो व्यक्ति अपने सुख से “उदासीन”हो चूका है,वही व्यक्ति अपने मित्र से, परिवार से,समाज से,राष्ट्र से,विश्व से,अर्थात संसार के हर प्राणी से प्रेम कर सकता है | जो व्यक्ति “अनासक्त” हो चूका है,वही प्रेमयुक्त कर्म कर सकता है | जो व्यक्ति स्वयं का “स्वामी” बन चूका है,वही व्यक्ति कर्म कर शांति प्राप्त कर सकता है और जो व्यक्ति भौतिक आकर्षणों से दूर हो चूका है वही व्यक्ति “प्रेम स्वरुप”बन सकता है | जहा आसक्ति है वहा प्रेम नहीं और जहा प्रेम है वहा आसक्ति नहीं | अनासक्त होना ही प्रेम में प्रवेश है | सम्यक रूप होना ही प्रेम में प्रवेश है | कर्म कर प्रतिदान की आशा न रखना ही प्रेम में प्रवेश है | निर्भय होना ही प्रेम में प्रवेश है |


       मै सड़क छाप प्रेम की बात नहीं कर रहा हु,ऐसा प्रेम तो पशुओ में भी होता है | मै खाने पिलाने के प्रेम की बात नहीं कर रहा हू, ऐसा प्रेम तो दुश्मनों में भी होता है | मै लाड दुलार वाले प्रेम की बात नहीं कर रहा हू,ऐसा प्रेम तो उन बुद्धिहीन माता पिताओ में भी होता है जो अपने हाथो से अपने संतानों का भविष्य बिगाड़ देते है | मै लेन-देन के प्रेम की बात भी नहीं कर हू,ऐसा प्रेम तो उन बुद्धिहीन मित्रो में भी होता है,जो एक दुसरे को पथभ्रष्ट कर देते है | सत्य तो यह है यह प्रेम नहीं प्रेम का अनुचित प्रदर्शन है,जो लाखो करोडो व्यक्ति रोज इसका प्रदर्शन करते है | यह प्रेम नहीं मोह है, मद है,कामुकता है, प्रमाद है | मै तो उस प्रेम की बात कर रहा हू जहा त्याग है, तपस्या है,समर्पण है, बलिदान है, | मै तो उस प्रेम की बात कर रहा हू, जहा शिकायत नहीं,शिकवा नहीं, जलन नहीं, अफ़सोस नहीं,इर्ष्या नहीं, दंभ नहीं,दुःख नहीं, क्लेश नहीं, शोख नहीं | मै तो उस प्रेम की बात कर रहा हू जहा बुद्धि है, उन्नति है, और विकास है | मै तो उस प्रेम की बात कर रहा हू जो श्री कृष्ण में था, श्री रामचन्द्रजी में था, महर्षि दयानंद सरस्वती में  था, महर्षि कपिल में था | वास्तव में प्रेम का यही स्वरुप है | जहा प्रेम और बुद्धि हो वह मित्र हित में, समाज हित में, राष्ट्र हित में, विश्व हित में बाधा पड़ती है, ऐसा प्रेम योगियों का मानना है पर इन्हें प्रेम योगियों ने सत्य प्रेम पर पर्दा दाल रखा है और प्रेम के विशुद्ध रूप का डंका  पिट रहे है | बुद्धि युक्त प्रेम मित्र का, समाज का, राष्ट्र का, विश्व का कलायन करता है और बुद्धिहीन प्रेम संस्कार का, संस्कृति का, धर्मं का, कर्तव्य का, अर्थात मनुष्यता का नाश करता है |


     प्रेम कभी किसी व्यक्ति से भी हो सकता है,समाज से भी हो सकता है, राष्ट्र से भी हो सकता है और विश्व से भी हो सकता है, पर प्रेम की सम्पूर्णता तब ही है जब प्रेम विश्व के सभी प्राणियों से हो | प्रेम का केंद्र बिंदु विश्व प्रेम ही है | किसी व्यक्ति, समाज आदि से प्रेम होना वह सिर्फ प्रेम में प्रवेश मात्र है पूर्णता नहीं |


 


प्रेम का लक्षण– जिस व्यक्ति में यह प्रेम प्रगट होता है. उस व्यक्ति में दो लक्षण दिखाई देते है | पहला वह व्यक्ति उदार स्वाभाववाला होता है और दूसरा है प्राणियों के हित के लिए, राष्ट्र हित के लिए, विश्व हित के लिए अहित का विरोधक होता है | उदार इतना होता है, की अपना सब कुछ न्युछावर कर देता है, यह तक की अपने प्राण भी त्याग कर देता है और विरोधक भी इतना होता है, की संसार में किसी भी व्यक्ति,किसी भी स्तिथि का सामना करता है | उसे एक तरह से अज्ञान का विनाशक भी कहा जाता है | उसके उदार और विरोधक होने का कारण प्रेम ही है | प्रेम के यह दो लक्षण उस व्यक्ति में एक साथ होते है |


        प्रेम में दुःख नहीं- वास्तव में प्रेम की प्रतिक्रिया दुखद तो होती ही नहीं | अगर उसे कही दुःख, ईर्ष्या, द्वेष,जलन, चुबन, हो तो समज लेना यह व्यक्ति प्रेम में डूबा ही नहीं,यह तो मोह,मद,कामुकता, के डबके में गिरा हुआ व्यक्ति है | प्रेम में कभी कोई कष्ट नहीं होता उससे कोई क्लेश दायक प्रतिक्रिया नहीं होती |


      प्रेम भरा ह्रदय- संसार में जो भी व्यक्ति इस बुद्धि युक्त प्रेम के स्थर को प्राप्त हुआ है उस व्यक्ति में यह दो लक्षण दिखाई देते ही है | उसके बुद्धि बल और उदारता के सामने कोई टिक नहीं सकता | उसका भीतरी और बाह्य जीवन दुःख रहित,क्लेश रहित,शोक रहित आदि दिखाई देते है | संसार की कोई भी परिस्तिथि उसे दुखी-सुखी नहीं कर सकती,इनसे रहित होकर वह अपना कार्य करता है और धर्मं अर्थात सत्य को लोगो के मस्तिष्क में स्थापित करता है | ( कई ऐसे भी व्यक्ति हुए है जिन्होंने अपने बुद्धि हीनता प्रीत के कारण अनेक मत मतान्तरो की स्थापना कर दी है या उसके अज्ञान के कारण हो गयी वेह सिर्फ अपने आचरण के कारण पूजे गए ऐसे व्यक्ति को ज्ञान के कारण पूजना नादानी ही होंगा ) प्रेम भरा हृदय अपने लिए नहीं जीता, वह सिर्फ संसार के लिए ही जीता है | उसका जीवन संसार के लिए सत्य का पथ होता है | जिसमे ऐसा प्रेम प्रगट होता है उसकी नज़र से, कर्म से, व्यव्हार से, स्वभाव से, प्रेम ही प्रगट होता है | उसकी दृष्टी किसी व्यक्ति पर, समाज पर, संप्रदाय पर नहीं विश्व पर ही होती है | ऐसा बुद्धियुक्त प्रेमी ही संसार के मनुष्यों को सत्य धर्मं का, सत्य विद्या का,वास्तविक परमात्मा का ज्ञान कराता है,परिचय कराता है,अनुमान कराता है | और बुद्धिहीन प्रेमी तो सिर्फ इन शब्दों में भटकता है |


      मेरे दृष्टिकोण में-महाभारत का काल एक ऐसा काल बिता हुवा है, की जिस काल में एक से बढकर एक धुरंधर ने जन्म लिया | जिसमे एक तरफ शक्तिशाली, बुद्धिशाली,योधा,रथी-महारथी,राजनिपुन,धर्मात्मा,पुण्यात्मा,आचार्य,साधू,महात्मा,ऋषि-मुनि आदि थे तो दूसरी और ईर्ष्यालु,द्वेषी,छली, कपटी, पाखंडी,दम्बी,कामी, लोभी,आदि,दृष्ट प्रवृति के व्यक्तियों ने जन्म लिया | संसार में ऐसे बहुत कम परिस्थिया आती है जब हर क्षेत्र में एक समय में अपने अपने क्षेत्रो में लक्ष तक पहुच ने वाले धुरंधरो ने जन्म लिया हो और ऐसी परिस्थियों में भी ऐसी परिस्थिति बहोत ही दुर्लब होती है जब श्री कृष्ण जैसे योगेश्वर ने जन्म लिया हो,जो अपने पुरे जीवन में न कही झुकता है, न कभी टूटता है,न कभी पछताता, न कभी रोता है,न कभी व्याकुल होता, न कभी जय-पराजय की चिंता करता है, न कभी मान-अपमान का विचार करता है,न कभी किसी एक व्यक्ति के लिए विचार करता है |  अपने पुरषार्थ,कर्तुत्व,और नीतिमत्ता में उन्हें इतना विश्वास है, की अर्जुन को आश्वासित करते हुए वे कहते है की मेरी योजना में और विश्वरूप की व्यापकता में भीष्म,द्रोण,दुर्योधन,दुशासन,कर्ण,जय द्रथ आदि सब पहेले से ही मरे पड़े है | हे अर्जुन तू अपने भय का त्याग कर,तुझे तो केवल निमित बनना है | श्री कृष्ण ने ही उस समय की ऐसे मान्यता को तोडा था, की राजा देवता का प्रतिनिधि नहीं जनता का प्रतिनिधि होता है | श्री कृष्ण ऐसे प्रेमी की स्वयं प्रेम है | मित्र प्रेमी, मनुष्यता प्रेमी, कर्म प्रेमी,राष्ट्र प्रेमी,विश्व प्रेमी,सुव्यवस्था प्रेमी,व्यवार प्रेमी, सत्य प्रेमी, कर्तव्य प्रेमी, विद्या प्रेमी, धर्मं प्रेमी, संस्कृति प्रेमी उनके प्रेम स्वरुप की चर्चा करना दुर्लब है | ऐसा प्रगल्प बुद्धिशाली, कर्तुत्ववान,प्रज्ञावान,व्यवार कुशल,ज्ञानी और पराक्रमी, की जिसका कोई जोड़ नहीं | गृहस्थ प्रेमी होने के साथ-साथ अत्यंत सयंमी | उनमे सत्यानिष्ट थी तो कुटिल राजनीती अर्थात राजधर्म के उपदेष्टा  भी थे |अपने जीवन में सफल इतने, की जीवन के हर रूप में सफल चाए पुत्ररूप में हो,भ्राता रूप में,पिता रूप में, मित्र रूप में हो या मंत्री रूप में हो आदि………


     मै महाभारत के श्री कृष्ण को, अर्जुन मित्र श्री कृष्ण को,देवकी और वासुदेव के पुत्र श्री कृष्ण को प्रेम के इसी केंद्र में पहुचा हुवा पाता हु, क्यों की उनके जीवन में किसी भी क्षण में मोह, मद, कामुकता, प्रमोद, शोक,इर्ष्या, द्वेष,लालसा, आदि कही नज़र नहीं आते है | उन्होंने कई दृष्ट राजाओ को मारा और मरवाया पर कही भी स्वयं ने राज सुख नहीं भोग था राजा नहीं बने | वहा योग्य अधिकारी व्यक्ति को ही राजा बनाया | जनता के प्रति यह उनका प्रेम ही था जिन्होंने इस भ्रमित सिद्दांत को तोडा की राजा कोई दैवी शक्ति नहीं, यदि वह अनीति कर तो दंडनीय है, यहाँ तक की आवश्यकता पड़ने पर उसका वध भी किया जा सकता है | ऐसा बोल और कर दिखाकर उस समय की राजनीती में क्रांति पैदा कर दी थी |


      श्री कृष्ण जी अपने समय की जिन भ्रमित सामजिक रुढियो को जिस प्रकार चुनौती देकर तोडा वह उनके अदभुत क्रांतिकारी  रूप का दर्शन कराती है | जो प्रेम के दीवाने होते है प्रेम स्वरुप होते है वे ही क्रांतिकारी होते है | क्रांतिकारी वही होते है जो अनीति का, अज्ञान का, दुष्टता का विरोध करते है | श्री कृष्ण अनीति,अज्ञान,दुष्टता के इतने विरोधक थे, की पांडवो को उनका अधिकार प्राप्त कराने के लिए जब युधिस्ठिर के दूत बनकर धुतराष्ट्र की सभा में गए तब दुर्योधन के लिए कहा,जैसे हमने कुल की रक्षा के लिए दुराचारी कंस को मार दिया, वैसा ही उपाय दुर्योधन का करना चाइये | श्री कृष्ण इतने नीर्भिक थे की वेह हर निर्बलताओ से ऊपर उठे हुए थे | प्रेम स्वरुप व्यक्ति ही न्याय और निति का रक्षक हो सकता है |


       श्री कृष्ण का एक ही  सपना था, की संसार का जीवन सुरक्क्षित  हो, विश्व में एक व्यवस्था कायम हो, राष्ट्रों में पारस्परिक प्रेम हो, प्रतेयक राष्ट्र अपनी आतंरिक राजनीति में स्वंतंत्र हो, प्रतेयक राष्ट्र का अपनी प्रतिभा का प्रकाश उसके अपने यहाँ की रीती-निति के अनुसार हो पूर्ण स्वतंत्रता से हो,इसी विचार को लेकर उन्होंने युधिष्ठिर के राजसु यज्ञ को सफल बनाने की सोचकर उसका साथ दिया, क्युकी युधिष्ठिर जैसा धर्मात्मा व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है और उसका अंकुश राष्ट्रों को नियंत्रण में रख सकता है, क्यों की छोटे छोटे राष्ट्रों पर ऐसा अंकुश न हो तो राष्ट्र परस्पर संघर्ष के भय सैनिक व्यय की मात्रा बढ जाती है जिससे राष्ट्र फलने फूलने की बजाय खोखले हो जाते है | इसी आपसी संघर्ष को मिटाया और आपसी संभंध से राष्ट्रों को जोड़ा युधिष्ठिर के यज्ञ से | ऐसी सोच ऐसे विचार एक विश्व प्रेमी ही रख सक सकता है क्यों की कृष्ण कही के राजा तो नहीं थे और ना ही उन्हें कही के राज्य की लालसा थी | चाहते थे तो स्वयं सम्राट बन सकते थे, लेकिन प्रेमी तो स्वयं का सम्राट होता है, किसी भौतिक राज्य का नहीं | वह तो आत्मा राज्य का मानिक होता है किसी जमीं के तुकडे का नहीं | वह तो स्वतंत्र होता है किसी का दास नहीं | वह तो स्वराज्य में जीता है किसी सपने में नहीं | वह स्वयं के मद में रहता है किसी वस्तु के मद में नहीं |


      आज भी कई लोग विश्वहित, विश्वप्रेम की बात कर विश्व को एक सूत्र में, एक व्यवस्था में बांधना चाहते है पर उनके बुद्धिहीन दिमाको में धर्मान्दता भरी हुई है, वह अपनी धर्मान्दता को फैलाना चाहते है मनुष्यता से भरे धर्मं को नहीं | वेह व्यवस्था के बहाने राष्ट्रों पर हुकूमत करना चाहते है राष्ट्रों की उन्नति नहीं | वे जानवर बनाना चाहते है इंसान नहीं | वेह डर फैलाना चाहते है प्रेम नहीं | उनके बुद्धिहीन दिमाक नशा चाहते है प्रेम नहीं | लेकिन श्री कृष्ण कल्पना के प्रेमी नहीं थे | कृष्ण अंध-विश्वास के प्रेमी नहीं थे | किसी वस्तु के नशे में नहीं थे |किसी के दास नहीं थे, वेह काल्पनिक धर्मं के गुलाम नहीं थे | वेह एक कर्मठ योगी थे, वेदों के ज्ञाता थे, विद्या के जानकार थे, सत्य के पुजारी थे, धर्मं के रक्षक थे, निर्बलो के आश्रय थे, दुष्टों के भक्षक थे, अनीति के विनाशक थे और आश्रितों के दानी थे |


      प्रेम स्वरुप व्यक्ति ही ऐसी योग्यता, ऐसा स्थर, ऐसी उचाई, ऐसा जीवन, ऐसी नज़र, ऐसा प्रेम, ऐसा मुक्त स्वभाव, ऐसा मस्तिष्क, ऐसी उदारता, ऐसा जूनून, प्राप्त कर सकता है | संसार का नायक वाही हो सकता है, प्रलोभन से मुक्त वाही हो सकता है, अनासक्त वही हो सकता है जो इस प्रेम के केंद्र बिंदु में पंहुचा हुआ हो और मनुष्य जीवन की सफलता भी तब है, जब मनुष्य इस स्तिथि को प्राप्त कर ले |


      महाभारत के युद्ध से, अपने निति निपुणता से और अपने अनासक्त भाव से जब श्री कृष्ण प्रसिद्ध हुए, सैखड़ो वर्षा बाद जनता उन्हें पूजने लगी तो कुछ पाखंडी दिमागों ने अपने काल्पनिक बातो को कृष्ण के नामो से जोड़ा | उन काल्पनिक कथाओ ने समय के साथ-साथ सम्प्रदायों का रूप धारण किया |वे संप्रदाय कृष्ण नाम लेकर फलने फूलने और बढने लगे | इन्ही बातो ने कृष्ण को चोर,चली,कपटी,व्यभिचारी,आदि बना दिया इन्ही कथाओ को लेकर जब कोई विधर्मी कृष्ण पर उंगली उठाता है, उन्हें दोषी बताता है तो कह देते है समर्थ को दोष नहीं, यह उनकी लीला है | सत्य तो यह है ईश्वरीय नियम,संसार का नियम सब पर सामान रूप से लागु होते है | दर्शन ग्रंथो की दृष्टी से लीला शब्द का अर्थ “स्वभाव”होता है | और अगर हम यह मानले कृष्ण का स्वभाव इन कथाओ के जैसा था, तो फिर वे निर्दोष कैसे? वे अनासक्त कैसे? वे प्रेमी कैसे? वे मित्र कैसे? वे मुक्त कैसे? वे ज्ञानी कैसे? वे बुद्धिशाली कैसे? वे व्यवस्थापक कैसे? वे पराक्रमी कैसे? और वे योगेश्वर कैसे? | ऐसे कथाओ से वे सैकड़ो दोष से गिर जाते है,यह सारे दोष उनके चरित्र को कलंकित करते है और उनके वास्तविक कर्तुत्व पर पर्दा डालते है | अगर हमने महाभारत के कृष्ण की पूजा की होती, तो आज भारत की ऐसी दुर्दशा नहीं हो रही होती |


       हम इनका जन्मोत्सव क्यों मनाते है? अगर हमने इनकी वीरता के गुणों को, और चरित्र को नहीं अपनाया तो इक जन्मोत्सव मनाने से क्या लाभ? वास्तव में तो जन्मोत्सव राम, कृष्ण, दयानंद, कपिल जैसे व्यक्तियों का ही करना चैये ताकि हम उनको याद रखे उनके गुण, कर्म अपनाये और अपना भी वैसा ही स्वाभाव बनाये |स्वभाव निरंतर अभ्यास और प्रयत्नों से ही बनता है, सिर्फ सोचने मात्र से नहीं | आज लाखो या ऐसा करोडो स्वयं का या बच्चो का जन्मदिवस मनाते देखे जाते है | वे हमारे शास्त्रों के अन्दर झांके और देखे क्या यह हमारी सभ्यता है? कुछ क्षण विचार कर देखे, क्या वे इतने योग्य है? अपने भीतर डुबकी लगाये, क्या वे इतने उच्च स्तर पर है? क्या उनसे कुछ  शुद्ध विचारो की प्रेरणा मिल सकती है? क्या एक साल में एक दिन भी उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया है? अगर वे अपना तन, मन, धन, राष्ट्र को समर्पित करेंगे, तो क्या उन्हें जन्मदिन मानाने की आवश्यकता पड़ेंगी? उनका तो यह संसार ही जन्मोत्सव मनायेंगा |


  आज प्रेम की विषय में लाखो व्यक्तियों ली गलत धारणा है | वास्तविकता यही है ” प्रेमवहीप्रगटहोताहैजहातीक्ष्णबुद्धिहोऔरशुद्धविचारहो“| बुद्धिहीन प्रेम के कही रंग है है मद है, मोहा है, कामुकता है, प्रमाद है आदि क्या इन सब के ह्रदय में प्रेम है? वास्तव में यह प्रेम के नाम पर मोह, मद, कामुकता आदि है | यह प्रेम नहीं बस प्रेम की रट लगाईं हुई है | जो लोग भिकारियो को रोज रोटी खिलाते है क्या वे प्रशंसा के पात्र है? जो भिकारियो की संख्या बड़ा रहे है, उसके सामर्थ्य में कोई उन्नति नहीं होती और भिखारी आखिर भिखारी ही मरता है | जो लोग रोटी खिलाकर, इलाज करवाकर, धर्मं परिवर्तन करवा रहे है क्या वेह प्रशंसा के पात्र है? जो केवल अपने मत संप्रदाय की व्यक्ति संख्या बड़ा रहे है | जो सन्सर के मनुष्यों को मनुष्यता से नहीं काल्पनिक धर्मं से भरना चाहते है क्या वे प्रशंसा के पात्र है? जब परोपकार भी बिना बुद्धि या स्वार्थ रूपी परोपकार भी सामजिक बुराइया बड़ता है | मनुष्य का मनुष्य शत्रु बनता है, राष्ट्र के टुकडे कर देता है | विश्व को बाट देता है फिर बिना बुद्धि का प्रेम कितना नाश करेंगा? वह तो लाखो जन्मो तक अज्ञानता की खाई में धकेला जायेंगा |


      मनुष्यता का नाश हुआ है, तो बुद्धिहीन प्रेम से| अनेक मत मतान्तरो का प्रचार प्रसार हुआ है, तो बुद्धिहीन प्रेम से | धर्मान्दता ने लाखो करोडो निर्दोष व्यक्तियों का रक्त बहा है बुद्धिहीन प्रेम से | लाखो करोडो गलत रास्ता अपनाते है तो बुद्धिहीन प्रेम से,  आत्मा, परमात्मा, का यथार्थ उपदेश देने वाले कितने व्यक्ति है? ज्यादातर भटकनेवाले और भटकाने वाले है |


 


प्रीत शब्दों से नहीं, नज़रो से होती प्रकट |


शुद्ध आत्मा के व्यवहार से होती प्रकट   ||


भेद यह करती नहीं, पक्ष ये लेती नहीं    |


नित्य रहे यह मौज में, यह कभी रोती नहीं ||


प्रीत हिन् रूप के, कितने रूप होते है |


मोह, मद, कामुकता, रूप नज़र यह आते है ||


प्रगल्भ बुद्धि का प्रकाश, विचार शुद्दी रकता है |


प्रीत के स्वरुप का, स्वाभाव प्रकट करता है ||


प्रीत न कभी भटके है, ना कभी भटकाती है |


जोडती है विश्व से, स्वराज्य सिंहासन देती है ||



Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।