आर्यावर्त की अवधि कहाँ तक है

आर्यावर्त की अवधि कहाँ तक है


    प्रश्न-आर्यावर्त की अवधि कहाँ तक है?


   उत्तर-आसमुद्रात्तु वै पूर्वादासमुद्रात्तु पश्चिमात्।


         तयोरेवान्तरं गिर्योराऱ्यावर्त विदुर्बधाः॥१॥


         सरस्वतीदृषद्वत्योर्देवनद्योर्यदन्तरम् ।


         तं देवनिर्मितं देशमार्यावर्त प्रचक्षते॥२॥


                                                                                                           -मनु०


     उत्तर में हिमालय, दक्षिण में विन्ध्याचल, पूर्व और पश्चिम में समुद्र ॥१॥ तथा सरस्वती, पश्चिम में अटक नदी, और पूर्व में दृषद्वती जो नेपाल के पूर्वभाग पहाड़ से निकलके बंगाले आसाम के पूर्व और ब्रह्मा के पश्चिम ओर होकर दक्षिण के समुद्र में मिली है, जिसको ब्रह्मपुत्रा कहते हैं और जो उत्तर के पहाड़ों से निकलके दक्षिण के समुद्र की खाड़ी में आकर मिली है । हिमालय की मध्यरेखा से दक्षिण और पहाड़ों के भीतर औररामेश्वरपर्यन्त विन्ध्याचल के भीतर जितने देश हैं, उन सबको आर्यावर्त कहते हैंयह देश देवनिर्मित आर्यावर्त इसलिए कहाता है कि 'देव' नाम विद्वानों ने बसाया और आर्यजनों के निवास करने से आर्यावर्त्त कहाया है।


Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।