आज का पंचांग-आज का विचार

।🕉🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
🚩 08 सितम्बर 2019  🚩
~~~~~~~~~~~~~~~


दिन -----           रविवार
तिथि ---            दशमी
नक्षत्र ----           मूल
पक्ष ------          शुक्ल
माह-- ---          भाद्रपद
ऋतु --------      शरद
सूर्य दक्षिणायणे,उत्तर गोले  
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195
शक सम्बत -- 1941
कलयुगाब्द -- 5121
मन्वतर ----वैवस्वत (सप्तम)
सृष्टि सम्वत--1960853121



🍎 पहला सुख निरोगी काया 
यदि आपको दांत मजबूत बनाने है तो सप्ताह में तीन बार मुख में 20 मिनट तक सरसों का तेल भर लिया करें।


 🌹आज का विचार
 लक्ष्य यदि पवित्र और बड़ा है, पुरुषार्थ भी कड़ा है, सब साथ छोड़ जाएँ,तब भी सफलता मिलेगी क्योंकि आप अकेले नहीं है , ईश्वर आपके साथ खड़ा है


🔥 आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार
 🌹🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹🌹



🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख तिरेपन हजार एक सौ इक्कीसवां वर्ष है,विक्रम सम्बत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है सूर्य दक्षिण अयन में उत्तर गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु शरद , मास भाद्रपद का शुक्ल पक्ष तिथि नवमी नक्षत्र मूल, दिन आज रविवार है ,अंग्रेजी तारीख 08 सितम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏



 🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                   


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{एक वृन्दषण्णनवतिकोट्याष्टलक्षत्रिपञ्चासत्सहस्र एकविंश अधिक शततमे मानव सृष्टिसम्वत्सरे}, 1960853121 सृष्टि सम्वतसरे,2076 {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब }, शाके 1941,  195(पञ्च नवती उत्तर शततमे) .195 , रवि दक्षिणायणे, उत्तर गोले, शरद ऋतौ, भाद्रपद मासे शुक्ल पक्षे , दशमी तिथि, मूल नक्षत्रे रविवासरे ,तदनुसार 0८ सितम्बर २०१९ 
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार🙏🙏🙏🙏🙏🕉🙏🙏🙏🙏🙏


Popular posts from this blog

ब्रह्मचर्य और दिनचर्या

वैदिक धर्म की विशेषताएं 

अंधविश्वास : किसी भी जीव की हत्या करना पाप है, किन्तु मक्खी, मच्छर, कीड़े मकोड़े को मारने में कोई पाप नही होता ।